Business

शेयर बाजार 2025 का लेखा-जोखा और 2026 के लिए 5 पसंदीदा स्टॉक्स

भारतीय घरेलू शेयर बाजार के लिहाज से साल 2025 मिला-जुला रहा। पूरे साल निवेशकों को कई बार तेज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। कभी वैश्विक संकेतों ने बाजार की चाल बदली तो कभी घरेलू आर्थिक आंकड़ों और कॉरपोरेट नतीजों ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ाईं। साल के आखिरी महीने दिसंबर में निफ्टी 50 ने 26,326 के ऑलटाइम हाई लेवल को छूकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही निफ्टी 50 ने पूरे साल में करीब 10.2 फीसदी का रिटर्न दिया, जो अस्थिर माहौल के बावजूद एक संतुलित प्रदर्शन माना जा सकता है।

2025 के दौरान विभिन्न सेक्टर्स में तेजी से बदलाव देखने को मिला। आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी जैसे सेक्टर्स में अलग-अलग समय पर दबाव और मजबूती रही। रुपये में कमजोरी और मजबूती का दौर भी चलता रहा, जिसका सीधा असर आयात-निर्यात आधारित कंपनियों और विदेशी निवेश प्रवाह पर पड़ा। वैश्विक ट्रेड को लेकर अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-यूरोप की नीतियों का असर भी भारतीय बाजार पर दिखाई दिया। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत न Read more...

पूर्वी भारत में वित्तीय स्वायत्तता की नई लहर, बंधन लाइफ की महिला पॉलिसीधारकों की संख्या में भारी उछाल

नयी दिल्ली: पूर्वी भारत की महिलाओं के बीच वित्तीय सुरक्षा और निवेश के प्रति जागरूकता की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आई है। निजी क्षेत्र की प्रमुख जीवन बीमा कंपनी, बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने सोमवार को अपने नवीनतम आंकड़े साझा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में महिला पॉलिसीधारकों की भागीदारी पिछले दो वर्षों में आश्चर्यजनक रूप से तीन गुना बढ़ गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में जहां यह आंकड़ा मात्र 12 प्रतिशत था, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 तक यह बढ़कर 35 प्रतिशत के प्रभावशाली स्तर पर पहुंच गया है।

पश्चिम बंगाल और बिहार अग्रणी

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल महिलाओं के बीमा कवरेज के मामले में सबसे आगे है, जिसकी कुल क्षेत्रीय महिला पॉलिसीधारकों में हिस्सेदारी 42.84 प्रतिशत है। इसके बाद बिहार (21.46%), ओडिशा (10.67%), झारखंड (9.31%) और असम (8.54%) का स्थान आता है। यह वृद्धि दर्शाती है कि क्षेत्र की महिलाएं अब भविष्य की अनिश्चित Read more...

ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़

अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों पर पानी फिरने से वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक बार फिर अस्थिरता का माहौल पैदा हो गया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए शांति प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिससे पश्चिमी एशिया में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप के इस सख्त रुख के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया और क्रूड ऑयल के दाम 105 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए।

इसका सीधा और विनाशकारी असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार सुबह जैसे ही दलाल स्ट्रीट खुला, चारों तरफ बिकवाली का माहौल छा गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर निवेशकों की करीब 4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति खाक हो गई। सुबह 9:54 बजे तक सेंसेक्स 1.37 प्रतिशत की गि Read more...

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.