अलीबाबा का बड़ा कदम ताओबाओ (Taobao) में जुडेगा 'Qwen AI', अब बातचीत से होगी खरीदारी
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा (Alibaba) अब ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने एआई प्लेटफॉर्म 'Qwen' को अपने प्रमुख शॉपिंग मार्केटप्लेस 'ताओबाओ' (Taobao) के साथ एकीकृत (integrate) करने जा रही है। इस बदलाव के बाद, यूजर्स कीवर्ड सर्च करने के बजाय एआई से बातचीत (conversational AI) के जरिए सामान खोज सकेंगे और खरीद सकेंगे।
इस नई तकनीक की मुख्य विशेषताएं:
1. बातचीत आधारित शॉपिंग (Agentic Shopping):
अब ग्राहकों को उत्पादों के लंबे लिस्ट को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी। वे 'Qwen' ऐप के जरिए एआई एजेंट से बात कर सकेंगे। एआई उनकी पसंद और पुराने ऑर्डर के आधार पर सामान का सुझाव देगा, तुलना करेगा और सीधे खरीद की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा।
2. व्यापक पहुंच:
यह एआई सिस्टम ताओबाओ और टिमॉल (Tmall) के 4 अरब से अधिक उत्पादों के कैटलॉग त Read more...