कानपुर देहात में खुले गड्ढे में बाइक गिरने से बिजली कर्मी की मौत, रातभर फंसे रहने से हुआ हादसा

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 12, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में खुले गड्ढे ने एक बार फिर जान ले ली। बुधवार तड़के तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गई। युवक रातभर गड्ढे में फंसा रहा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 27 वर्षीय धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला था और पनकी पावर हाउस में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करता था। बुधवार तड़के वह बाइक से अपने गांव जा रहा था कि मरहमताबाद के पास सड़क किनारे बने कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गया।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को सीएचसी शिवली भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और खुले गड्ढों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में भी इसी तरह की दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.