कानपुर में गैस संकट गहराया, 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, एजेंसियों पर हंगामा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 25, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है और लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बुकिंग के 15-15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते मंगलवार को कई गैस एजेंसियों पर हंगामा देखने को मिला।

स्वरूपनगर स्थित कानपुर गैस एजेंसी और जेके मंदिर के पास भागवत गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। भागवत गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर करीब आधा किलोमीटर तक लाइन लगी रही। दोपहर तक न बुकिंग हो सकी और न ही सिलेंडर मिला, जिससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और एजेंसी संचालकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

लोगों का कहना है कि मोबाइल से बुकिंग नहीं हो रही और एजेंसियों पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बावजूद 15 से 20 दिन तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे मजबूर होकर उन्हें गोदाम तक जाना पड़ रहा है। कुछ एजेंसियां कूपन के जरिए बुकिंग कर रही हैं, जबकि होम डिलीवरी भी प्रभावित है।

कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मंगलवार को आपूर्ति नहीं हो सकी, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार से होटल और रेस्टोरेंट को सीमित मात्रा में सप्लाई शुरू होगी, जिसके लिए लिखित डिमांड देना अनिवार्य होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सप्ताहांत में प्लांट बंद रहने के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द सामान्य आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.