कानपुर में दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 15, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में गुरुवार देर रात दोना-पत्तल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फैक्ट्री संचालक शुभम वर्मा के मुताबिक देर रात फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। आसपास के लोगों ने समरसेबल और पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा तैयार माल, कच्चा सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.