कानपुर न्यूज डेस्क: kकानुपर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय नीलम साहू का शव सोमवार शाम घर के अंदर मिला। पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।
मृतका के परिजनों ने उसके पति विनय राठौर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नीलम के भाई शुभम साहू, निवासी Barra ने बताया कि नीलम ने 22 फरवरी 2025 को विनय राठौर से प्रेम विवाह किया था। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ाई भी की थी।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद विनय नीलम को परेशान करने लगा था। उनका कहना है कि शुक्रवार को नीलम की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और यह कहकर घर से चला गया कि वह अपने पैतृक गांव में मकान बनवाने जा रहा है।
वहीं आरोपी विनय का कहना है कि उसने शनिवार और रविवार को कई बार पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला। सोमवार को उसने पड़ोसी को घर जाकर देखने के लिए भेजा, जहां दरवाजा अंदर से बंद था और घर से दुर्गंध आ रही थी। Gujaini थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।