कानपुर मंडल में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज धूप और बढ़ेगा तापमान

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, March 12, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ ​​रहने और तेज धूप निकलने की संभावना बताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार साफ आसमान और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ वाईएस सुनील पांडे के अनुसार अगर मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर तक धूप तेज होने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति भी बढ़ सकती है। हवाओं की रफ्तार लगभग 1 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 21 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इन हवाओं के चलते वातावरण शुष्क रहेगा और धूप के साथ गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। साफ आसमान के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को खासकर दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.