Posted On:Tuesday, April 13, 2021
चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो में एक व्यक्ति दिन के उजाले में एक महिला को कई बार चाकू मारता हुआ दिख रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू महिला की हत्या की ऐसा दावा वीडियो के साथ किआ जा रहा है | “कश्मीर तो दूर की बात है। अब दिल्ली का हाल भी कश्मीर जैसा होता जा रहा है। लव जिहाद का विरोध करने वाली महिला की चाकुओं से गोदकर खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहां के लोग देखकर निकल जाते हैं। कोई उसे बचाता नहीं यही डर हिंदुओं की बर्बादी का कारण बनेगा” | यह बात वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है | तब ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी रोहिणी का एक ट्वीट मिला। ट्वीट में साफ लिखा गया था कि ये एक पति का अपनी पत्नी को मारने का मामला है जिसमें हरीश उम्र ४५ ने अपनी पत्नी नीलू (उम्र ४०) को चाकू से मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों एक ही समुदाय के हैं। लव-जेहाद वाली बात नहीं है। मामला रोहिणी विजय विहार का है जहां हरीश मेहता नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीलू मेहता की बेरहमी से पिटाई कर १० अप्रैल की रात मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल से बात करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की सांप्रदायिक की बात नहीं है। पति और पत्नी दोनों एक ही धर्म के हैं। उनके घर के बाहर यह घटना हुई थी। घटना के बाद नीलू को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पूछताछ के दौरान मेहता ने खुलासा किया कि उसने हाल ही में नीलू से शादी की थी। वो सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। वह पत्नी से काम बंद करने और घर की देखभाल करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेहता को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।
कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिधनू में भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से रामगंगा नहर में गिरी बस, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई 21 जानें
घाटमपुर-कानपुर सीएनजी बस सेवा बहाल करने की मांग: सभासद ने लखनऊ में परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र
भोपाल '90 डिग्री ब्रिज' विवाद, मध्य प्रदेश सरकार ने 7 निलंबित इंजीनियरों को किया बहाल, विभागीय जांच रहेगी जारी
शपथ ग्रहण से पहले बंगाल में हलचल, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच पहुंची उत्तर प्रदेश, एसआईटी की बड़ी कार्रवाई
‘NH404’ का अनोखा फर्स्ट लुक: राकेश बेदी की मज़ेदार और रहस्यमयी झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
‘आख़िरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर: संजय दत्त प्रोफेसर के रूप में उठाते हैं संवेदनशील सवालों की गूंज
कानपुर में 146 करोड़ के जीएसटी और हवाला फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, 68 फर्जी बैंक खातों से होता था खेल
वाराणसी में व्यापारी की हत्या: स्कूटी पर साथ ले गया दोस्त, सीढ़ियों पर मिला शव; आरोपी रेस्टोरेंट संचालक फरार
मुंबई पायधुनी मामला: फोरेंसिक रिपोर्ट में 'जिंक फॉस्फाइड' की पुष्टि; एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का रहस्य गहराया
कानपुर देहात में रफ्तार का कहर: हाईवे किनारे रुके व्यापारी को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत
मेरी बॉडी और दिमाग को आराम की जरूरत हैं - सुम्बुल तौकीर
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’: जैकी श्रॉफ बनेंगे सुपरहीरो दादा, फिल्म को रिलीज़ डेट मिली
हंता वायरस संकट: राष्ट्रपति मैक्रों ने यूरोपीय एकजुटता का किया आह्वान; फ्रांस में स्थिति स्थिर पर नि...
Posted On:Thursday, May 14, 2026
दुनिया के 7 सबसे 'हरे-भरे' देश: सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण में पेश की मिसाल
Posted On:Wednesday, May 6, 2026
इतिहास के पन्नों में 13 नवंबर: बड़े हादसे, कलात्मक सफलताएं और विश्व शांति के प्रयास
Posted On:Thursday, November 13, 2025
ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव: 13 नवंबर 2025 का राशिफल – किन राशियों के लिए विशेष फलदायी?
Aaj ka Panchang: आज 13 नवंबर को क्या रहेगा नक्षत्र, करण और योग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें पंचा...
फैक्ट चेक: खेसारी लाल यादव के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का बताकर AI वीडियो हुआ वायरल
Posted On:Wednesday, November 12, 2025
इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर: महामना का महाप्रयाण और वैश्विक उथल-पुथल
Aaj Ka Panchang: अष्टमी रात्रि , नक्षत्र अश्लेषा, जानिए शुभ मुहूर्त
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer