कानपुर लेम्बोर्गिनी केस: 6 लोगों को टक्कर मारने वाला कारोबारी का बेटा 7 घंटे में जमानत पर रिहा

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 12, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से छह लोगों को टक्कर मारने के आरोपी कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तारी के महज सात घंटे के भीतर जमानत मिल गई। पुलिस ने उसे गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर से गिरफ्तार किया था। मेडिकल के बाद उसे AJCM कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन अदालत ने यह कहते हुए अर्जी खारिज कर दी कि सभी धाराएं जमानती हैं। 20 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर उसे रिहा कर दिया गया।

कोर्ट में पेशी के दौरान शिवम बीमार नजर आया और उसके हाथ में वीगो लगी थी। बाहर मीडिया द्वारा वीडियो बनाए जाने पर वह नाराज भी दिखा। पुलिस का दावा था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और एंबुलेंस से भागने की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया।

हादसे के बाद कारोबारी केके मिश्रा ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। उन्होंने पहले दावा किया था कि गाड़ी शिवम नहीं चला रहा था। हालांकि मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने स्पष्ट किया कि जांच में पुष्टि हुई है कि कार शिवम ही चला रहा था। इस बयान पर कारोबारी ने आपत्ति जताई थी।

इसी बीच एक अन्य व्यक्ति मोहन ने कोर्ट में सरेंडर कर दावा किया कि हादसे के समय वही कार चला रहा था, लेकिन अदालत ने उसकी अर्जी खारिज कर दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.