Posted On:Monday, September 15, 2025
कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 19 साल की छात्रा पलक धर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। पलक छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी और फर्रुखाबाद की रहने वाली थी। घटना रविवार रात सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के रानीगंज स्थित हॉस्टल की है। बताया जा रहा है कि पलक ने अपनी छोटी बहन और रूम पार्टनर को दवा लेने के लिए बाहर भेजा और इसी दौरान यह कदम उठा लिया। जब बहन और रूम पार्टनर वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने पर भी जवाब न मिलने से अनहोनी की आशंका हुई। हॉस्टल वॉर्डन और अन्य छात्राओं को जानकारी दी गई और पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर पलक पंखे से लटकी मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि पलक काफी समय से डिप्रेशन और एंग्जाइटी की दवाइयां ले रही थी। पुलिस का मानना है कि मानसिक तनाव के चलते ही उसने यह कदम उठाया। पलक के पिता डॉ. अभेदु कुमार धर फर्रुखाबाद में हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। बेटी की मौत की खबर से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर पलक किन कारणों से इतनी परेशान थी। इस घटना ने एक बार फिर छात्र-छात्राओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग की अहमियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कानपुर: हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कानपुर में बंगाल जीत का जश्न: लड्डुओं की जगह 5000 पैकेट 'झालमूड़ी' बांटकर मनाया गया उत्सव
कानपुर: जिस कुत्ते ने ली थी 90 वर्षीय वृद्ध महिला की जान, उसी ने अब उनकी बहू पर किया हमला
कानपुर: 1600 करोड़ के फर्जीवाड़े में फंसा गरीब फल विक्रेता, फरार आरोपी 'पप्पू छुरी' पर एक और केस दर्ज
यूपी से ओडिशा तक ऐसे हुआ कायाकल्प, अब डबल इंजन की पावर से बंगाल की इकोनॉमी को मिलेगी रफ्तार!
‘सरके चुनर’ विवाद पर पहली बार खुलकर बोलीं नोरा फतेही, कहा — ‘किसी की भावनाएं आहत करना मकसद नहीं था’
बिधनू में भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से रामगंगा नहर में गिरी बस, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई 21 जानें
RBI गवर्नर बने मनोज बाजपेयी — ‘गवर्नर’ का टीजर हुआ रिलीज
दिग्गज प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का निधन, साउथ सिनेमा में शोक की लहर
घाटमपुर-कानपुर सीएनजी बस सेवा बहाल करने की मांग: सभासद ने लखनऊ में परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र
‘NH404’ का अनोखा फर्स्ट लुक: राकेश बेदी की मज़ेदार और रहस्यमयी झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
‘आख़िरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर: संजय दत्त प्रोफेसर के रूप में उठाते हैं संवेदनशील सवालों की गूंज
प्रशासन की नींद, माफिया की मौज: आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी हो रही पार, वन विभाग बेखबर
Posted On:Monday, May 11, 2026
कानपुर की लेडी डॉक्टर की दर्दनाक दास्तां: पति ने पहली रात ही दी धमकी, जबरन कराया गर्भपात और अब की दू...
कानपुर देहात में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, संपत्ति विवाद से जुड...
Posted On:Saturday, May 9, 2026
वाराणसी में व्यापारी की हत्या: स्कूटी पर साथ ले गया दोस्त, सीढ़ियों पर मिला शव; आरोपी रेस्टोरेंट संच...
कानपुर देहात में रफ्तार का कहर: हाईवे किनारे रुके व्यापारी को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर ...
Posted On:Friday, May 8, 2026
कानपुर में 146 करोड़ के जीएसटी और हवाला फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, 68 फर्जी बैंक खातों से ह...
Posted On:Thursday, May 7, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer